कांग्रेस आज मनेगी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि

भिण्ड, 20 मई। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 31वी पुण्यतिथि 21 मई शनिवार को शहर जिला कांग्रेस कार्यालय भिण्ड पर मनाई जाएगी। यह जानकारी नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कांग्रेस परिवार के सभी पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्तागण एवं सभी मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष् ाएवं पदाधिकारी, कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि, पूर्व पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सम्माननीय कार्यकर्ताओं से 21 मई को सुबह नौ बजे जिला शहर कांग्रेस कार्यालय श्रीधर गोस्वामी धर्मशाला संतोषी माता मन्दिर के बगल में उपस्थित होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है।