नाथूराम चुरारिया के अग्रज रामसनेही का निधन

भिण्ड, 19 मई। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के प्रदेश अध्यक्ष नाथूराम शर्मा चुरारिया के जैष्ठ भ्राता रामसनेही चुरारिया का दिल्ली पंत अस्पताल में बीमारी से इलाज के दौरान निधन हो गया।
रामसनेही चुरारिया ने वन विभाग में डिप्टी रेंजर के पद पर सेवाएं देते हुए सेवानिवृत्त होकर परिवार के साथ अपने सामाजिक जीवन व्यतीत कर रहे थे। अचानक बीमारी के चलते उनको इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसके बाद परिवार अस्पताल में इलाज चला। बाद में उन्हें जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार गत मंगलवार को ग्रह गांव तेजपुरा (गोरमी) में किया गया। रामसनेही चुरारिया के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।