भाजपा ने भगत सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

भिण्ड, 23 मार्च। शहीद दिवस पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर शहीद-ए-आजम को याद किया।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि अमर शहीद सरदार भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू के बलिदान दिवस पर नमन। उनकी प्रत्येक श्वांस में माँ भारती का गौरवगान था और प्रत्येक कार्य में राष्ट्र प्रथम की भावना थी। उनसे प्रेरणा पाकर हम भी नए भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हों, यही उन वीरों को सच्ची श्रृद्धांजलि होगी। इस अवसर पर पार्टी के उपाध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाह, जिलामंत्री राधाकृष्ण शर्मा, महाराणा प्रताप मण्डल के अध्यक्ष शेरू पचौरी, वन खण्डेश्वर मण्डल अध्यक्ष अमित जैन, युवा मोर्चा के सौरभ जैन, अनुज भाई, अभिनव त्रिपाठी, जागरण जिला संयोजक संतोष सहित कई कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर शहीद ए आजम भगत सिंह को याद किया।