प्रगतिशील कृषक आशाराम शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त

भिण्ड, 17 मार्च। जिला मुख्यालय से सटे ग्राम दबोहा के प्रगतिशील कृषक आशाराम शर्मा का गत मंगलवार को 88 वर्ष की आयु में उनके कृष्णा नगर गोले का मन्दिर ग्वालियर स्थित निज निवास पर निधन हो गया। वे अपने पीछे चार पुत्र सुभाष शर्मा, चन्द्रशेखर शर्मा, कौशल शर्मा एवं गौरव शर्मा सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
स्व. आशाराम शर्मा प्रगतिशील कृषक होने के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय थे। वे जिला सहकारी बैंक के पूर्व संचालक रहे। साथ कांग्रेस के कमेटी के अध्यक्ष भी रहे। वे ग्राम सुधार संगठन क्यारीपुरा के अध्यक्ष भी रहे। श्री शर्मा के निधन पर जिले के गणमान्य नागरिकों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। शोक व्यक्त करने वालों में बाबा भगवानदास सैंथिया, डॉ. राधेश्याम शर्मा, माधौराम शर्मा, राजेश शर्मा, मनोज दैपुरिया, गणेश भारद्वाज, डॉ. अनिल भारद्वाज, डॉ. अरविंद शर्मा, दीपक चौधरी, राजू त्रिवेदी, गिरिराज पांडेय, अनिल बौहरे आदि शामिल हैं।