माता चिल्लासन देवी, शिव जी परिवार सहित देवताओं की हुई प्रतिष्ठा
भिण्ड, 04 मार्च। माता चिलालसन देवी मन्दिर प्रांगण में हो रही श्रीराम कथा के चौथे दिन व्यास महाराज ने कहा कि जो जाएगा गुरु के दर पर, भगवान आएंगे उसके घर पर। उन्होंने कहा कि आप घर से गुरु के घर ही नहीं जाएंगे तो भगवान आपके घर कैसे आएंगे, सबसे पहले गुरु की वंदना, उसके बाद काम दूजा, तभी तो भगवान आपके घर पर आ जाएंगे।
उन्होंने कहा कि धर्म क्षेत्र का अधिकार ब्राह्मण का है, वह बचेगा तो धर्म बचेगा, गाय बचेगी तो हम अर्थ संपन्न होंगे, गाय के गोबर में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए हमें धर्म की रक्षा और धर्म संपन्न बनने के लिए गाय की सेवा करना बहुत ही आवश्यक है। आज की कथा में दिल्ली विधायक रविन्द्र सिंह तोमर सहित हजारों श्रीराम कथा Ÿृाद्धालु पहुंचे। मन्दिर प्रांगण में मां चिल्लासन देवी, सिलार बावरी बाबा, शिव-पार्वती, वेदव्यास महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पंडित जी ने वैदिक मंत्रों के साथ संपन्न कराई और इसी के साथ मन्दिर में प्रतिष्ठित मूर्तियों के दर्शन के लिए हजारों भक्त उमड़े। कथा परीक्षित बदन सिंह दद्दू एवं उनकी पत्नी श्रीमती कमला देवी सहित भारी संख्या में क्षेत्र के विधायक मेवाराम जाटव, पूर्व विधायक रणवीर जाटव, दिल्ली विधायक रविन्द्र सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष रामनारायण हिण्डोलिया, गुड्डू तोमर, रमेश तोमर, अशोक सिंह तोमर, प्रदुमन तोमर के पुत्र पटेल तोमर सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक भक्तगण उपस्थित रह।