किसान कांग्रेस की जन जागरण पदयात्रा का गोहद से हुआ शुभारंभ

21 सूत्री मांगों को लेकर 11 मार्च को भोपाल पहुंचेगी पदयात्रा

भिण्ड, 24 फरवरी। किसान कांग्रेस की जन जागरण पदयात्रा गुरुवार को गोहद विधानसभा क्षेत्र गोहद चौराहे से यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस जन जागरण पदयात्रा को हरी झण्डी प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश सिंह गुर्जर ने दिखाई। गोहद चौराहे पर कार्यक्रम का संचालन सचिव राघवेन्द्र शर्मा ने किया। यह पदयात्रा 24 फरवरी को गोहद से आरंभ होकर 11 मार्च को भोपाल पहुंचेगी।þ

पदयात्रा में मुख्य रूप से शामिल रहेंगे

अध्यक्ष किसान कांग्रेस रविन्द्र सिंह बराड़, कोषाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह तोमर उर्फ राजू कक्का, सचिव नरोत्तम सिंह चौरसिया, सह सचिव मनोज गुप्ता, सदस्यगण प्रदीप नागर, अमरजीत सिंह बराड़, गगनदीप सिंह बराड़, मलकीत सिंह, सुनील माहौर, उमेश सिंह तोमर, अशोक सिंह ओझा, रशीद खान।

इन मांग को लेकर किसान कांग्रेस गोहद की जन जागरण पदयात्रा भोपाल पहुंचेगी

एमएसपी पर फसल खरीदी की गारंटी दो, फसलों की खरीद पर लगी सर से हटाओ, किसानों के 10 हॉर्स पावर तक के बिजली कनेक्शन मुफ्त करो, किसानों एवं मजदूरों के बकाया बिजली बिल माफ करो, किसानों को टैक्स फ्री डीजल दो, किसानों को प्राकृतिक आपदा में फसलों पर उचित मुआवजा दिया जाए, आवारा पशुओं का समाधान करो, पंजीयन पर लगी शर्तें हटाओ एवं ऑनलाइन फसलों की जानकारी के आधार पर स्वत: पंजीयन हो, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू करो, प्रदेश में चल रहे अवैध उत्खनन को शीघ्र रोका जाए, स्थानीय निकायों के चुनाव जल्द कराए जाएं, संविदा शिक्षकों को नियमित किया जाए, स्वास्थ्य विभाग में आशा कार्यकर्ताओं को नियमित व पक्का किया जाए, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जाए एवं कोरोना काल की वजह से युवाओं को पांच वर्ष की भर्ती में छूट दी जाए, औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर गोहद में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाए, कूनों नदी पर डैम बनाकर बीएमसी नहर की जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए, किसानों एवं मजदूरों का बैंक ऋण माफ करो, गोहद वेसली डैम का गहरीकरण कर गोहद की जनता को पेयजल समस्या से मुक्त कराया जाए, गोहद सिंचाई विभाग में हुए करोड़ों रुपए के घोटाले की उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए, गोहद में धान की फसल सिंचाई का पुन: एग्रीमेंट चालू करें, बीएमसी नहर को पिपाहड़ी हेड़ को गोहद सब डिवीजन में जोड़ा जाए, प्रदेश में एकमात्र डबरा उपज मण्डी में लगने वाली आड़त बंद करो, इन सभी 21 सूत्रीय मांगों को लेकर किसान कांग्रेस गोहद की जन जागरण पदयात्रा गोहद से भोपाल के लिए रवाना हुई।

जन जागरण पद यात्रा का मालनपुर में हुआ भव्य स्वागत

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव एवं वरिष्ठ पदाधिकारी राघवेन्द्र शर्मा के द्वारा मालनपुर में अपने निज निवास पर जन जागरण पदयात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
पदयात्रा में जिला किसान कांग्रेस भिण्ड के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष रामनारायण हिण्डोलिया, गोहद विधायक मेवाराम जाटव, जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजकुमार देशलहरा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भगवती प्रसाद शर्मा, मुन्नालाल भटेले, देवीसिंह तोमर, हरिमोहन सिंह गुर्जर, शहर अध्यक्ष विजय उर्फ टोनी मुदगल, शैलेन्द्र दसरथ सिंह सिंह, अवध किशोर उर्फ बंटी गुर्जर, सूरजभान सिंह उर्फ बंटी गुर्जर, प्रमोद शुक्ला सिंह गुर्जर, कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष गणेशराम शर्मा, गणेश सिंह तोमर, सुमित त्रिवेदिया, केदार कौशल, राजीव कौशिक, रेखा बसिडिय़ा, तहसील शाह, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष गुर्जर, मालनपुर ब्लॉक अध्यक्ष संग्राम सिंह तोमर, जिला महिला अध्यक्ष रेखा भदौरिया, राजेन्द्र सिंह सोलंकी मुरैना, राधाकृष्ण दीक्षित, विष्णु शर्मा, सुरेश कतरोलिया, सरदार बब्बू, लालबहादुर जादौन, केशव देसाई, सरदार अमरजीत, दिनेश सिंह तोमर, दलवीर सिंह गिल, ब्रह्मासिंह राजावत, लायकराम माहोर, रमजानी खान, कैलाश माहौर, राहुल उपाध्याय, नन्हे शर्मा, सरदार गगनदीप, अजीत परमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मेहगांव नागेन्द्र सिंह, विजय भदौरिया, दादा कौरव, पिंकी उचाडिय़ा, राजेन्द्र परिहार, जावेद खान, रामरूप सिंह तोमर, सरदार नामधारी, किसान कांग्रेस मालनपुर के ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर जादौन सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।