ऋषभ गोरमी ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष नियुक्त

भिण्ड, 01 जुलाई। गोरमी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र नरवरिया ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयश्रीराम बघेल, पूर्व विधायक हेमंत कटारे की सहमति से अपनी कार्यकारिणी में सक्रिय युवा नेता ऋषभ भदौरिया को गोरमी कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। भदौरिया ने अपनी नियुक्ति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयश्रीराम बघेल और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।