कांग्रेस का घर चलो, घर-घर चलो कार्यक्रम मेहगांव में आज से

पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ल आएंगे

भिण्ड, 31 जनवरी। मप्र कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर एक से 28 फरवरी तक होने वाले ‘घर चलो, घर-घर चलोÓ कार्यक्रम की शुरुआत मेहगांव कांग्रेस द्वारा धान मील के पीछे खेरियातोर से मंगलवार को की जाएगी। जिसमें मुख्य रूप से जिला कांग्रेस के प्रभारी पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह, ब्लॉक अध्यक्ष रामोतार चौधरी एवं कांग्रेस के सभी मोर्चा संगठन के अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी सेवादल के महामंत्री डॉ. ब्रजेश मौर्य ने दी है।

अभिभाषक अध्यक्ष निर्वाचित होने पर शर्मा को दी बधाई

भिण्ड। अभिभाषक संघ गोहद के चुनाव में अध्यक्ष पद पर कमलेश शर्मा के निर्वाचित होने पर अभिभाषक संघ गोहद ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में अभिभाषक सुरेन्द्र श्रीवास्तव, गब्बर सिंह गुर्जर, विजय श्रीवास्तव, नरेन्द्र श्रीवास्तव, केसी उपाध्याय, राकेश गुप्ता, रवि बाजपेयी, रविरमन बाजपेयी, सुनील कांकर, धर्मेन्द्र पाण्डे, अन्नू श्रीवास्तव, रमेश यादव, मुंशी यादव, ब्रजेन्द्र यादव, भूपेन्द्र कांकर, विकास कांकर, अरविंद शर्मा, कृष्णकांत शुक्ला, प्रवीण गुप्ता आदि प्रमुख हैं।