प्रभारी मंत्री मुख्य समारोह में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

गणतंत्र दिवस समारोह का मिनिट-टू-मिनिट कार्यक्रम

भिण्ड, 25 जनवरी। राजस्व एवं परिवहन तथा जिले के प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य में गौरवशाली गणतंत्र दिवस-26 जनवरी का जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड भिण्ड के मैदान पर मनाया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के मुख्य समारोह के लिए मिनिटि-टू-मिनिट कार्यक्रम जारी कर दिया है।
जिला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि एवं राजस्व एवं परिवहन तथा जिले के प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत 26 जनवरी-गणतंत्र दिवस पर पुलिस परेड ग्राउण्ड में मुख्य अतिथि का सुबह 8.58 बजे आगमन के उपरंात नौ बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान होगा। साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा 9.05 बजे आयोजित परेड का निरीक्षण किया जाएगा। तदुपरांत मुख्य अतिथि 9.10 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। इसके बाद 9.25 बजे मार्च पास्ट होगा। 9.45 बजे विभिन्न विभागों के माध्यम से तैयार की गई मनोहारी एवं आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 10 बजे परेड, झांकी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान करेंगे।

भारत पर्व का आयोजन शाम सात बजे

लोकतंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व का आयोजन 26 जनवरी को शाम सात बजे निराला रंग बिहार मेला ग्राउण्ड भिण्ड में आयोजित किया जाएगा। जिसमें अधिकारी-कर्मचारीगण, आम नागरिक, जनप्रतिनिधिगण को आमंत्रित गिया गया है।