नेताजी की जयंती पर ग्राम काथा में रोपा आम का पौधा

भिण्ड, 23 जनवरी। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती पर ग्राम काथा रौन में आम का पौधा लगाया गया।
इस अवसर पर श्रीश्री 1008 महामण्डलेश्वर महंत श्री रामदास जी महाराज ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का राष्ट्र की स्वतंत्रता में अतुलनीय योगदान रहा है। कार्यक्रम में संत शिवनारायण दास, कान्हा राजपूत, राजबल, रामराज पुरोहित, अवधेश सिंह, मेघसिंह आदि लोगों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को नमन किया।

मौ में कांग्रेस एवं भाजपा ने नेताजी को दी श्रृद्धांजलि

भिण्ड। मौ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आजाद हिन्द फौज के संस्थापक, मां भारती की स्वतंत्रता हेतु लगभग संपूर्ण यूरोप में देशभक्ति की अलख जगाने वाले महान क्रांतिकारी, विचारक, कुशल सेनापति व अद्भुत संगठक, महान व्यक्तित्व के शिखर पुरुष ‘नेताजी’ सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। श्रृद्धांजलि देने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता नन्हेराजा सिंह गुर्जर, देवेन्द्र सिंह गुर्जर, राजीव कौशिक, डॉ. पंकज यादव, आजादनवी कुरैशी, डॉ. दिनेश जैन, इकबाल पठान, संजीव यादव, रामनिवास सोनी, जागेश यादव, मनोहर सिंह गौर, जाहिद खां, आलोक मिश्रा, धर्मेन्द्र बाबा, अजीत जैन, अवधेश प्रजापति, दिनेश राठौर, तिलक राजौरिया, निहाल सिंह परिहार, समीर खां आदि प्रमुख हैं।
वहीं भाजपा मण्डल मौ के अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, पूर्व नप अध्यक्ष मर्याद सिंह यादव, रघुराज सिंह गुर्जर, रामू कुशवाह, सुल्तान सिंह मौर्य, गुप्ता जाटव सरपंच, रामनरेश सिंह कुशवाह, राजू मिश्रा, राजेश कुशवाह, डॉ. बेताल सिंह गौड़ ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बॉस की 126वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया।