अटलजी की जयंती पर विराट कवि सम्मेलन आयोजित

भिण्ड, 25 दिसम्बर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर विराट कवि सम्मेलन का आयोजन गीता भवन गली भिण्ड में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक किया गया। कार्यक्रम के संयोजक कान्य कुब्ज ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष ओपी शुक्ला ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस समारोह में वरिष्ठ जनों के सम्मान के साथ-साथ कवियों को सम्मानित किया गया। डॉ. सुनील त्रिपाठी निराला, डॉ. शिवेन्द्र सिह शिवेन्द्र, अंजुम मनोहर, प्रदीप युवराज बाजपेयी, रजा ग्वालियरी, त्रिलोकी नाथ शुक्ला, शैलेश नारायण सिंह आदि कवियों ने काव्यपाठ किया। डॉ. साकार तिवारी, संदीप मिश्रा, श्रवण पाठक ने कवियों का सम्मान किया।