लक्ष्मण चौधरी बने मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष

भिण्ड, 11 जून। मेहगांव के पत्रकार लक्ष्मण चौधरी को मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया का भिण्ड जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर भिण्ड जिले के पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, पत्रकार सत्यनारायण शर्मा, आकाश भदौरिया, अनिल चौधरी, परानिधेश भारद्वाज, दिलीप सोनी, संजय पाठक, अंशु भदौरिया, अक्षय भदौरिया, सुभाष थापक, रिंकू कटारे, मनोज शर्मा, राजकुमार पटेल, मुरारी गुर्जर, सुमेर नरवरिया, दिनेश चौधरी, हरिओम शर्मा, सत्तू सोनी, प्रेम शर्मा, मनोज पुरोहित, किशनू ठाकुर आदि प्रमुख हैं।