शर्तों के उल्लंघन पर लोकसेवा केन्द्र संचालक रौन को नोटिस

भिण्ड, 11 जून। अपर कलेक्टर भिण्ड ने जिला ई-गवर्नेंस सोसाइटी से अनुबंधित आरएफपी की शर्तों का उल्लंघन एवं जारी आदेश की अव्हेलना करने पर अनुबंधित ऑपरेटर एवं संचालक लोकसेवा केन्द्र रौन जीनियस इलेक्ट्रीकल्स को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय ने नोटिस जारी कर कहा है कि सोमवार को जिला प्रबंधक लोकसेवा द्वारा किये गए औचक निरिक्षण में निम्नानुसार तथ्य/ कमियां परिलक्षित हुई हैं। बी श्रेणी के लोकसेवा केन्द्र में सिर्फ दो लोगों का स्टाफ उपस्थित था, जो कि नियम अनुसार तीन कर्मचारियों का स्टाफ होना चाहिए। अनुबंध की शर्तों के अनुसार आपको कम से कम एक महिला स्टाफ रखना अनिवार्य है, किन्तु निरिक्षण के दौरान कोई भी महिला कर्मचारी उपस्थित नहीं पाए गए। अनुबंध की शर्तों अनुसार आपको कम से कम दो काउंटर चालू रखने होते हैं, निरिक्षण के दौरान सिर्फ एक काउंटर चालू पाया गया। उपरोक्त कृत्य आपके द्वारा जिला ई-गवर्नेंस सोसाइटी से अनुबंधित आरएफपी की शर्तों का उल्लंघन एवं जारी आदेश की अवहेलना है। क्यों न आपके विरुद्ध शर्तों के उल्लंघन हेतु नियमानुसार दडाण्त्मक कार्रवाई की जाए। आप अपना जवाब नियत समय में प्रस्तुत करें अथवा आपके विरुद्ध एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।