– कांग्रेस सेवादल का ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित
ग्वालियर, 25 मई। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल एवं मप्र कांग्रेस सेवादल के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सार्वजनिक स्थान पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के तहत कांग्रेस सेवादल द्वारा मई के अंतिम रविवार को थाटीपुर ब्लॉक अंतर्गत थाटीपुर चौराहे पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य मुख्य अतिथि के रूप में शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे जिनके द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने सेवादल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवादल कांग्रेस का अनुशासित संगठन है या यूं कहें कि अनुशासन का दूसरा नाम सेवादल है, हम सभी को सेवादल से अनुशासन सीखने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में सेवादल के अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष तरुण यादव, प्रदेश सचिव ओमप्रकाश सिकरवार, प्रभुदयाल जोहरे, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमसिंह नेताजी, थाटीपुर ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चौहान, मेला ग्राउण्ड ब्लॉक अध्यक्ष महादेव आपौरिया, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश बाबू, आईटी सेल अध्यक्ष आदित्य सेंगर, आईटी सेल प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी अगरैया, वार्ड 22 पार्षद प्रमोद खरे, पूर्व पार्षद नरेन्द्र सिंह, महेन्द्र शर्मा, अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष सतेन्द्र नागर, संदीप यादव, अंकुर गोयल, कमलेश इंदौरिया, अभिषेक भदौरिया, नीरज त्रिवेदिया, उपेन्द्र पंडित, मुन्नूलाल खरे, गोविन्द दास अग्रवाल, मोइद्दीन खान, राहुल बाथम, सुनील चन्द्रवंशी, सुनील रामपुरिया, पंचम भदौरिया, राजवीर शर्मा, देवेन्द्र पाल, सतवीर सिंह, निहाल सिंह, दिलीप बघेल, हितेन्द्र सिंह, रूपसिंह राजावत, दीपेन्द्र राजावत, राहुल वर्मा, विक्रम पाराशर, पिंटू शाक्यवार, हृदेश पाठक, रशीद उस्मानी, अनुराग वर्मा, इरशाद मोहम्मद, कलीम खान सहित आमजन उपस्थित रहे।
पं. नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस 27 को करेगी नमन
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि ने बताया कि 27 मई मंगलवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कम्पू स्थित नेहरू उद्यान में उनकी प्रतिमा पर सुबह 8.30 शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा नमन कर श्रृद्धांजली अर्पित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 27 मई को सभी कांग्रेसजन सीधे कम्पू स्थित नेहरू उद्यान पहुचेंगे, जहां पर नेहरू जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे। पुण्यतिथि कार्यक्रम में विधायक, पूर्वमंत्री, पूर्व विधायक, मप्र कांग्रेस, जिला कंाग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, मंडलम कांग्रेस, सेक्टर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, विभाग प्रकोष्ठ, पार्षद, पूर्व पार्षद सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मिलित रहेंगे।