भिण्ड, 21 अक्टूबर। नगर परिषद मौ के वार्ड क्र.12 की पूर्व पार्षद जनका बाई बाथम उम्र 77 वर्ष के निधन पर विभिन्न राजनैतिक दलों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस भी बंधाया है। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, पूर्व नप अध्यक्ष मर्याद सिंह यादव, मुकेश भारद्वाज, रमेश राठौर पत्रकार, आजादनवी कुरैशी, इकबाल पठान, इरशाद पठान, अजीत जैन, मनोहर सिंह गौर, सीताराम पाल, जगदीश राठौर मास्टर, हरनारायण सिंह कुशवाह, कमलेश सोनी, रामअख्तियार सिंह गुर्जर आदि प्रमुख हैं।