समाजसेवी डॉ. जैन के निधन पर सांसद सहित अन्य राजनेताओं ने किया शोक व्यक्त

भिण्ड, 21 जनवरी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मध्य भारत प्रांत के सह व्यवस्था प्रमुख डॉ. कमल जैन के पिता पूर्व पार्षद डॉ. रतन चंद जैन के निधन पर उनके थाना रोड गोरमी स्थित निवास पर जिलेभर के राजनेताओं पहुंचकर शोक व्यक्त किया।

शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, भिण्ड दतिया सांसद श्रीमती संध्या राय, राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, पूर्व विधायक राकेश शुक्ला, भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. नितेश शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य डॉ. अवधेश प्रताप चौहान, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक, भाजपा ग्वालियर जिला महामंत्री हरीश मेवाफरोश, कांग्रेस नेता राहुल सिंह भदौरिया, जगत सिंह यादव, राजीव करैया, जण्डेल सिंह भदौरिया, मुन्ना खान एवं बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने जैन के निवास पर जाकर शोक व्यक्त किया।

भाजपा नेता पुरोहित को मातृ शोक

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं गोरमी नगर में कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े समाजसेवी जयवीर पुरोहित की माताजी का शुक्रवार की शाम को निधन हो गया। उनकी अंत्येष्टि शनिवार को सुबह गोरमी मुक्तिधाम पर हुई। उनके निधन पर जिलेभर के राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों एवं गोरमी नगर के गणमान्य जनों ने शोक व्यक्त किया है।