मनुष्य को सदा धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए : पवन शास्त्री

दंदरौआ धाम में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

भिण्ड, 06 मार्च। दंदरौआधाम में श्रीश्री 1008 महामण्डलेश्वर श्री रामदास जी महाराज के सानिध्य में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन चल रहा है।
भागवत कथा के सातवें दिन रविवार को व्यास गद्दी से पं. पवन शास्त्री ने कहा कि भगवान को बांधने की शक्ति केवल प्रेम में है, प्रेम से ही भगवान को बांधा जा सकता है। वियोग में मनुष्य का बुढ़ापा बहुत जल्दी आता है, वियोग में व्यक्ति बहुत जल्दी बूढ़ा हो जाता है, क्योंकि वियोग में उसको ना पहनने की सुध रहती है, ना ही भोजन की सुध रहती है और संसार के सभी कार्यों को वियोग में मनुष्य भूल जाता है। जब भी संसार में आतंक होता है, तो आतंकवादी का अंत करने के लिए भगवान का अवतार होता हैं, क्योंकि आतंकवादी का अंत अच्छा नहीं होता हैं। भगवान की भक्ति से ही मनुष्य इस संसार की कठिनाईयों को आसानी पार कर सकता है, इस सांसारिक जीवन मे समस्या तो सभी मनुष्य को आती हैं, लेकिन जो मनुष्य ईश्वर की भक्ति करता है, जो मनुष्य धर्म को साथ लेकर चलते है, उसे संसार के कठिन रास्तों से निकलना आसान हो जाता है, इसलिए मनुष्य को सदा धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए।
इस मौके पर कांग्रेस के युवा नेता राहुल सिंह भदौरिया, देवसिंह यादव, पूर्व सरपंच महेश कुमार मिश्रा, संजय मिश्रा, ज्योतिषाचार्य श्याम बिहारी दुबे, जलज त्रिपाठी, राजाभैया पाल, नरसी दद्दा, नारायण व्यास, रिंकू चिरौल सहित अनेक श्रृद्धालु मौजूद रहे।