प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए किया महामृत्युंजय पाठ

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के लिए वन खण्डेश्वर मन्दिर पर ओम नम: शिवाय का किया जाप

भिण्ड, 06 जनवरी। देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए बरताव के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं मोर्चा जिला श्रीमती सीमा शर्मा के नेतृत्व में मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा भिण्ड शहर के वन खण्डेश्वर मन्दिर में 108 बार ओम नम: शिवाय का जाप कर महादेव वन खण्डेश्वर महादेव से उनकी दीर्घायु की कामना की और शिव चालीसा का वाचन किया। प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए महामृत्युंजय जाप के साथ हवन किया।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आभा जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती सुशीला नरवरिया, जिला उपाध्यक्ष पिंकी शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी गीता रावत, जिला महामंत्री पूर्णिमा भदौरिया, महिमा चौहान, जिला मंत्री बबली तोमर, बेबी राठौर, भाजपा वन खण्डेश्वर मण्डल अध्यक्ष अमित जैन, महामंत्री रवि बाजपाई, लता श्रीवास, ऊषा श्रीवास, सरोज शर्मा प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।