भिण्ड, 07 नवम्बर। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पीएमश्री शा. कन्या उमावि मौ में सामूहिक राष्ट्रगीत वंदे मातरम कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बालिकाओं द्वारा वंदे मातरम की बहुत ही सुंदर सराहनीय संगीतमय प्रस्तुति दी गई है। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष वंदना/ सज्जन सिंह यादव, तहसीलदार मौ पवन चंदेरिया, तहसीलदा दहगांव अभिषेक सिंह कुशवाहा, संस्था के प्राचार्य एमएल वर्मा, पार्षद सुल्तान सिंह मौर्य, वरिष्ठ शिक्षक डॉ. बृजेन्द्र सिंह गुर्जर, संतोष सोनी सहित अन्य गणमान्य लोगों के अलावा विद्यालय परिवार के सदस्य, बालिकाएं सम्मिलित हुए हैं। अंत में संस्था प्राचार्य एमएल वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन क्रीड़ा शिक्षक महबूब पठान ने किया।







