भिण्ड, 31 मई। प्रसिद्ध कथा वाचक देवी चित्रलेखा शनिवार को डॉक्टर हनुमान के दर्शन के लिए दंदरौआ धाम पहुंची। उन्होंने डॉक्टर हनुमान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने महंत रामदास महाराज से मुलाकात करते हुए आशीर्वाद लिया। महंत ने देवी चित्रलेखा को शाल एवं श्रीफल भेंट किया।
देवी चित्रलेखा ने कहा कि डॉक्टर हनुमानजी महाराज के बारे में बहुत ख्याति सुनी थी, लेकिन आज दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि महाराजजी की भी बहुत ख्याति सुनी थी, महाराजजी बहुत ही सरल संत हैं। महंत रामदास महाराज ने चर्चा में देवी चित्रलेखा से कहा कि दंदरौआ धाम में डॉ. हनुमानजी महाराज सखी रूप में विराजमान हैं। यहां पर श्रद्धालुओं को दर्शन करने मात्र से ही असाध्य रोगों में लाभ मिलता है। इस मौके पर महंत हरीओम दास महाराज, रामवरन पुजारी, जलज त्रिपाठी, राजेन्द्र शास्त्री, रामकुमार बौहरे, नरसी दद्दा मौजूद रहे।