लोकसेवा केन्द्रों के सचांलन हेतु प्राइवेट ऑपरेटर के चयन हेतु दावा आपत्तियां चार तक आमंत्रित

भिण्ड, 30 सितम्बर। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि विज्ञप्ति के माध्यम से भिण्ड जिले में 16 लोकसेवा केन्द्रों के संचालन के लिए पीपीपी मॉडल के तहत प्राईवेट ऑपरेटरों के चयन हेतु ऑनलाइन निवदाएं 26 फरवरी 2024 तक आमंत्रित की गई थीं, जिसमें कुल 867 निविदाएं ऑनलाइन प्राप्त हुईं। जिसकी तकनीकी परीक्षण में पात्र एवं अपात्र पाई गई सूची बेबसाइट पर जारी करते हुए 30 सितंबर से चार अक्टूबर तक कार्यलयीन कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक आपत्तियां आमत्रित की गई हैं।
किसी भी निविदाकार को उपरोक्त पात्र अपात्र सूची में आपत्तियां हो तो उक्त निर्धारित समय अवधि मे अपनी आपत्ति के सबंध मे वैध दस्तावेज प्रमाणीकरण के साथ लिखित रूप से जिला आपदा एवं नियत्रण कक्ष में जमा करा सकते हैं। निविदाकारों को यह भी सूचित किया जाता है कि उक्त समयावधि उपरांत किसी भी प्रकार से अन्य कोई आपत्तियां/ दावे स्वीकार नहीं किए जाएंगे, तदुपरांत निविदा समिति द्वारा लिया गया निर्णय सर्वमान्य होगा।