शा. महर्षि अरविन्द कॉलेज में हर्षोल्लास से मना रासेयो का स्थापना दिवस

भिण्ड, 24 सितम्बर। शा. महर्षि अरविन्द महाविद्यालय गोहद में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लता धनेलिया ने राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस की जानकारी दी और इससे अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को जोडने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के मुख्यातिथि जन भागीदारी अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह गुर्जर ने स्वच्छता, पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति छात्र-छात्राओं को जागृत करने के लिए उदबोधन दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां भी प्रस्तुत दी गई। अंत में डॉ. दीपिका गायके ने उपस्थित अतिथियों, समस्त स्टाफ एवं सभी छात्राओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रो. राकेश शर्मा, डॉ. विकास छारी, डॉ. प्रदीप यादव, जनभागीदारी सदस्य धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, डॉ. कदीर खान, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. पूजा लखेरा, डॉ. संजय गुप्ता, रामपाल सिंह भदौरिया, केके थापक, केके गुप्ता, सुश्री नीरज मैडम उपस्थिति रहे।