भिण्ड 20, जून। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव को पत्र लिखकर कहा है कि राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024, 23 जून को पांच परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित हो रही है। परीक्षा दो सत्रों में प्रथम सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे एवं द्वितीय सत्र दोपहर 2.15 बजे से 4.15 बजे तक संपन्न होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निवर्धन संपन्न कराने के लिए निम्नानुसार कार्रवाई की जाना है।
उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय के विभिन्न होटल, रेस्टोरेट, लॉज, धर्मशाला आदि पर कड़ी निगरानी रखी जाए कि कहीं संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा परीक्षा की पवित्रता भंग करने का प्रयास तो नहीं किया जा रहा है। यह भी ध्यान रखा जावे कि परीक्षार्थियों के समूह किसी स्थान विशेष पर एकत्रित होकर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त न हो। जिला कोषालय भिण्ड से 23 जून को पांच परीक्षा केन्द्रों तक प्रश्न पत्र पहुंचाने के लिए पांच दलों को पुलिस गार्ड उपलब्ध कराया जाना है। प्रश्न पत्रों का वितरण 23 जून को सुबह सात बजे से जिला कोषालय भिण्ड से किया जाएगा। परीक्षा संचालन की निगरानी के लिए एक उडऩ दस्ता का गठन किया गया है।
उडऩ दस्ता को 23 जून को सुबह आठ बजे पुलिस गार्ड उपलब्ध कराया जाना है। परीक्षा केन्द्रों पर निर्विधन परीक्षा संचालन हेतु पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराया जाना है। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर महिला अभ्यर्थी भी काफी संख्या में उपस्थित होंगे। महिला अभ्यर्थियों की तलासी हेतु महिला पुलिस कर्मी भी उपलब्ध कराया जाना है। परीक्षा उपरांत शाम पांच बजे जिला कोषालय भिण्ड से परीक्षा सामग्री इंदौर रवाना ले जाने हेतु वाहन रवाना होगा सामग्री की सुरक्षा के लिए 1/4 का पुलिस गार्ड उपलब्ध कराया जाना है। इसलिए उपरोक्त सभी स्तरों पर पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
परीक्षा के संचालन की निगरानी हेतु उडऩ दस्ता दल गठित
राज्य सेवा/ वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के संचालन की निगरानी हेतु उडऩ दस्ता दल का गठन किया गया है। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने उडऩ दस्ता दल का अध्यक्ष अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय को बनाया है। इसके साथ ही सदस्य के रूप में सहायक ग्रेड-तीन हर्षवर्धन एवं सहायक ग्रेड-तीन आरती शर्मा को शामिल किया है।