भिण्ड 20, जून। कलेक्टर ने राज्य सेवा/ वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के निर्विधन एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु तथा परीक्षा सामग्री परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाने, वापस कोषालय में जमा कराने एवं परीक्षा केन्द्रों पर निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने परीक्षा केन्द्र शा. उमावि क्र.दो भिण्ड के लिए एसडीएम लहार विजय सिंह यादव मो. 7974190671 को दल प्रभारी एवं उनके सहायक के रूप में उप संचालक कृषि रामसुजान शर्मा को नियुक्त किया है। इसीप्रकार शा. मलवा कन्या उमावि भिण्ड के लिए एसडीएम मेहगांव नवनीत शर्मा मो. 6224977985 एवं सहायक संचालक उद्यानिकी गंभीर सिंह तोमर, शा. उत्कृष्ट उमावि क्र.एक भिण्ड के लिए डिप्टी कलेक्टर भिण्ड डीडी शर्मा मो. 9993535505 एवं महिला एवं बाल विकास अधिकारी संजय कुमार जैन, जैन महाविद्यालय वाटरवक्र्स रोड भिण्ड के लिए एसडीएम अटेर अंकुर गुप्ता मो. 7838372169 व बीईओ भिण्ड उमेश सिंह भदौरिया एवं परीक्षा केन्द्र शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड के लिए एसडीएम गोहद पराग जैन मो. 7999830436 को दल प्रभारी तथा महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भिण्ड बीएल मरकाम को सहायक के रूप में नियुक्त किया है। रिजर्व में तहसीलदार भिण्ड मोहनलाल शर्मा एवं अजेन्द्र प्रजापति को रखा है।
राज्य सेवा/ वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
राज्य सेवा/ वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन 23 जून को जिला मुख्यालय स्थित पांच परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा। लोकसेवा प्रबंधन विभाग कंट्रोल रूम कलेक्ट्रेट भिण्ड 07534-230061 एवं 07534-230062 को कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का प्रभारी ई-गवर्नेंस प्रबंधक सौरभ उपाध्याय मो. 9893310941 को बनाया गया है। इनके सहयोग में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने स्थापित किए गए कंट्रोल रूम में सहायक ग्रेड-तीन कलेक्ट्रेट कार्यालय भिण्ड सीमा शुक्ला एवं राधामोहन श्रीवास तथा भृत्य कलेक्ट्रेट प्रदीप सविता की ड्यूटी सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक तथा ऑपरेटर तहसील भिण्ड स्वीती शुक्ला, ऑपरेटर कलेक्ट्रेट कार्यालय संतोष यादव एवं भृत्य कलेक्ट्रेट बलवान शाक्य की ड्यूटी दोपहर दो बजे से कार्य समाप्ति तक लगाई है।