भारत विश्व गुरू था और विश्व गुरू रहेगा : राजपाल सिंह

दबोह में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का शीत कालीन शिविर संपन्न

भिण्ड, 31 दिसम्बर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का शीतकालीन शिविर दबोह कस्बे के हाईस्कूल इंटर कॉलेज में 29 से प्रारंभ होकर 31 दिसंबर तक तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकडों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिसमें स्वयं सेवकों को योगाभ्यास कराया गया। वहीं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ केपदाधिकारियों के बौद्धिक हुए। तीसरे दिन शिविर का प्रकट उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से श्रीश्री 108 पुरुषोत्तम जी महाराज महंत मिहोनी, लहार जिला प्रचारक राजपाल जी, दबोह खण्ड संघ चालक शिवनारायण गुप्ता मंच पर मौजूद रहे।
स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए जिला प्रचारक राजपाल सिंह ने कहा कि हमारा भारत विश्व गुरू था और विश्व गुरु रहेगा। आज हमारे देश में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्य कर रहा है, जिसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक जामबंत की भांति होता है, जिस प्रकार जामबंत जी ने धर्म के काम में अपनी भूमिका निभाई उसी तरह राष्ट्रीय स्वयं सेवक कार्यकर्ताओं को भी अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। बहुजन सुखाए, बहुजन हिताय के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने जन्म लिया। डॉ. केशव दास हेडगेवाल के मन में एक बात ध्यान में आई कि ऐसा काम किया जाए जिससे 1925 में नागपुर के मोहते बाडे में डॉ. केशव राव हेडगैवार ने संघ की स्थापना की थी। संघ ने कई प्रकार का विरोध झेला, कार्यकर्ताओं को जबरन जेलों में डाल दिया गया, लेकिन फिर भी हार नहीं मानी और देश हित में कार्य करता रहा और आज पूरे देश में संघ का विस्तार हुआ।

उन्होंने कहा कि आज सनातनी की जागरुकता से ही रामलला के भव्य मन्दिर का निर्माण संभव हुआ है। जिसमें 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होना है। आज इस शिविर में नौजवानों ने जो प्रदर्शन किया वह सराहनीय है। शिविर में जिला एवं खण्ड से जितेन्द्र सिंह कौरव, उत्तम सिंह, जयश्रीराम प्रजापति, जितेन्द्र सिंह, प्रतिपाल सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, उमाकांत नायक, जगमोहन, जगत सिंह, रमन रावत, लालता कुशवाह सहित प्रशिक्षक व व्यवस्था शामिल रहे।