गहोई वैश्य सभा ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 136वीं जयंती मनाई

भिण्ड, 03 अगस्त। शहर के लश्कर रोड स्थित बस स्टैण्ड के निकट स्थित राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त प्रतिमा पर गहोई वैश्य सभा भिण्ड द्वारा माल्यार्पण एवं पौधरोपण कर 136वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के उपाध्यक्ष संतोष लहारिया ने एवं संचालन सचिव कवि अंजुम मनोहर ने किया। बतौर मुख्य अतिथि भिण्ड नागरिक सहकारी बैंक के संचालककैलाश नारायण सांवला एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद सुरेन्द्र सिंह भदौरिया एवं कवि प्रदीप वाजपेयी युवराज कोषाध्यक्ष काव्य मंजूषा साहित्य बल्लरी इकाई भिण्ड विशेष रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा माल्यार्पण करने वालों में कैलाश नारायण नगरिया, महेश तरसोलिया, अमन रावत, विनोद रसिया, गोपाल लहारिया, संजय पहारिया, राकेश कसाव, सुरेश नौगरैया, रवि नगरिया, श्रीमती ऊषा नगरियासहित विभिन्न सामाजिक एवं साहित्यिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभा के सह सचिव राकेश कसाव ने उपस्थित जनसमुदाय को मिष्ठान्न वितरण कर आभार व्यक्त किया।

छात्रों को बताया गुप्त जी का संक्षिप्त परिचय

मनीष विद्या पीठ विद्यालय में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 136 वी जयंती छात्रों एवं शिक्षकों के साथ मिलकर मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन के अलावा विद्यालय प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं और विद्यालय में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सर्वप्रथम गुप्तजी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जिसमें विद्यालय समिति के सचिव सुमित त्रिपाठी, संचालिका अनीता बड़ेलाल महते एवं प्राचार्या नेहा त्रिपाठी आदि में रोरी चंदन लगाकर पूजन अर्चन किया। इसके पश्चात विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनको याद किया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षाकाओ में पल्लवी सोनी, मिनी त्रिपाठी, आरती शुक्ला, रानी गुप्ता, नेहा गुप्ता, कीर्ति गुप्ता, प्रीति कुशवाह, अदिति श्रीवास्तव, पूजा राजावत, लक्ष्मी, सपना शर्मा, राखी गुप्ता, मोहिनी सिंह, कामिनी भदौरिया, राखी शिवहरे, अंगद सिंह, अनिल त्रिपाठी, विकाश शिवहरे, शिवम त्रिपाठी आदि शिक्षक उपस्थित रहे।