आशा प्रशिक्षण केन्द्र ब्रह्मपुरी में आयोजित वैक्सिनेशन शिविर में 69 लोगों ने लगवाई वैक्सिन

भिण्ड, 01 अगस्त। संस्था श्रीमती भागवंती बाई शिक्षा प्रसार समिति भिण्ड द्वारा संचालित आशा प्रशिक्षण केन्द्र ब्रह्मपुरी भिण्ड में सोमवार को वैक्सिनेशन कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षा विभगा से शा. उमावि नयागांव से दीपशिक्षा सिकरवार, एएनएम शांतिदेवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुशीला देवी, सहायिका नीलम शर्मा, संस्था की कार्यकर्ता श्रीमती सरिता चौहान, अजय, दिनेश शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।


इस अवसर पर जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह भदौरिया, स्वास्थ्य विभाग भिण्ड से डीसीएम दीपेश दुबे एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आज कुल 69 लोगों का वैक्सिनेशन किया गया। संस्था का समन्वय सराहनीय रहा एवं सभी कार्यकर्ताओं का व्यवहार बहुत अच्छा रहा।