सामाजिक कार्य करने से ही समाज विकसित होता है : निशिकांत

हम फाउण्डेशन शाखा भिण्ड की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

भिण्ड, 24 जुलाई। सामाजिक विकास में सामाजिक संबंधों का विस्तार होता है, सामाजिक विकास में व्यक्ति की स्वतंत्रता पारस्परिक सहयोग एवं नैतिकता की भावना तथा समुदाय की आय एवं संपत्ति संपत्ति में वृद्धि होती है। हम फाउण्डेशन एक ऐसा सामाजिक संगठन है जो सभी को एक साथ लेकर चल रहा है। यह बात हम फाउण्डेशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशिकांत चौधरी ने श्रीकृष्णा मैरिज गार्डन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में कहीं। कार्यशाला की अध्यक्षता फाउण्डेशन प्रदेश अध्यक्ष केपी राही ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जोनल कार्यकारी अध्यक्ष विनोद गर्ग, जोनल महामंत्री किशोर अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. इकबाल अली, प्रदेश संगठन महामंत्री प्रशासन दिनेश शुक्ला, प्रांतीय अध्यक्ष प्रमोद समाधिया, प्रांतीय महासचिव नितिन दीक्षित, प्रांतीय संगठन मंत्री संदीप सिंह रघुवंशी उपस्थित थे। कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता और स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन करके किया गया।


कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष प्रमोद समाधिया ने कहा कि हम फाउण्डेशन एक सामाजिक संगठन है, यह संगठन समाज के हित के लिए कार्य कर रहा है। इसी क्रम में प्रांतीय संगठन मंत्री संदीप रघुवंशी ने कहा कि कोई भी सामाजिक कार्य करने के लिए संगठन को मजबूत होना पड़ता है सामाजिक कार्य करने के लिए तन मन और धन की भी आवश्यकता होती है। जोनल कार्यकारी अध्यक्ष विनोद गर्ग ने कहा कि यह कोई राजनैतिक संगठन नहीं है यह एक सामाजिक संगठन है।
अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व आयुक्त केपी राही ने कहा कि हम फाउण्डेशन ने अभी तक 22 राज्यों में अपनी शाखाओं का गठन कर लिया है और धीरे-धीरे यह सामाजिक संगठन पूरे भारत में अपनी शाखाओं का गठन करने जा रही है। कार्यशाला को जोनल महामंत्री किशोर अग्रवाल और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. इकबाल अली ने भी संबोधित किया। आभार हम फाउंडेशन शाखा भिण्ड के अध्यक्ष शैलेश सक्सेना तथा संचालन शाखा सचिव विपुल सेठ ने किया।
इस अवसर पर हम फाउण्डेशन शाखा भिण्ड के संरक्षक महेन्द्र चौधरी, कैलाश जैन, शाखा उपाध्यक्ष आशा भदौरिया, योगेश शर्मा, कोषाध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी जैन, शाखा सह सचिव देवेन्द्र अरोरा, सेवा संस्कार प्रमुख धर्मेन्द्र जैन, सेवा प्रमुख प्रखर त्रिवेदी, परमाल कुशवाह, कुलदीप यादव, विकास कुशवाह, सोनू कुशवाह, हरिगोविन्द यादव, शैलेन्द्र यादव, शिवा शर्मा, आकाश यादव, आकाश कुशवाह, रितिक श्रीवास्तव, अनुराग रावत, लखन शर्मा, तरुण शर्मा, कल्लू, शिवम आदि उपस्थित थे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया पौधारोपण

हम फाउण्डेशन भारत के प्रकल्प मिशन हरियाली के अंतर्गत श्रीकृष्णा मैरिज गार्डन में आयोजित हम फाउण्डेशन शाखा भिण्ड की जिला स्तरीय कार्यशाला के समापन अवसर के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष निशिकांत चौधरी, जोनल कार्यकारी अध्यक्ष विनोद गर्ग, जोनल महामंत्री किशोर अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष केपी राही, प्रदेश महामंत्री प्रशासन दिनेश शुक्ला, प्रांतीय अध्यक्ष प्रमोद समाधिया आदि ने पौधारोपण किया।

नवीन शाखा का हुआ गठन

जिला स्तरीय कार्यशाला में हम फाउण्डेशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष तीन गोहद, मेहगांव और फूफ नवीन शाखाओं का गठन किया गया। तीनों नवीन शाखाओं का शपथ ग्रहण फाउण्डेशन के प्रांतीय संगठन मंत्री संदीप सिंह रघुवंशी ने कराया। बहुत की नवीन शाखा के अध्यक्ष अजय ऋषिश्वर तथा शाखा सचिव राजेश गौतम को बनाया गया है। इसी क्रम में मेहगांव शाखा के अध्यक्ष आकाश शर्मा, उपशाखा के संरक्षक कमलेश त्रिपाठी और अध्यक्ष ऋषि श्रीवास को बनाया गया।