कांग्रेस ने अधिकृत पार्षद प्रत्याशियों की सूची रिटर्निंग अधिकारी को सौंपी

भिण्ड, 18 जून। पूर्व विधायक हेमंत कटारे की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के हस्ताक्षर द्वारा जारी की फूफ के कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों की सूची कांग्रेस पार्टी के सदस्यों ने फूफ रिटर्निंग आफिसर को सौंप दी है। रिटर्निंग ऑफिसर को सूची देते समय ब्लॉक कांग्रेस अटेर के अध्यक्ष राजासिंह भदौरिया एवं अरविंद बघेल, मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, संजू त्रिपाठी, डॉ. रामचंद्र शर्मा, राजेन्द्र चौधरी, मनीष दैपुरिया, रामपाल कुशवाह, विजय शर्मा, जेपी कांकर मौजूद रहे।