भाजपा वनखण्डेश्वर मण्डल की कामकाजी बैठक आयोजित

भिण्ड, 10 जून। भारतीय जनता पार्टी वनखण्डेश्वर मण्डल द्वारा नगरीय निकाय चुनाव की कामकाजी बैठक उमंग वाटिका भारौली रोड भिण्ड में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि केशव सिंह भदौरिया, शोभित अग्रवाल, अनिल शर्मा, रामप्रकाश तिवारी, मनोज अनंत, डॉ. तरुण शर्मा, आरबी बघेल, आनंद बरुआ, सीमा शर्मा, मण्डल अध्यक्ष अमित जैन उपस्थित रहे। मंच संचालन संतोष भारौली ने किया। बैठक में रवि बाजपेई, बच्चा सिंह, कौशलेन्द्र, शेखर खटीक, प्रशांत सोनी, सूरज भैया, सुगर सिंह, ऊदल शाक्य, रोहित शाक्य, बंटी शाक्य, रामकुमार शाक्य, पीयूष शर्मा, लालाराम भिलवारे, सनी खटीक, नीलेश खटीक, नीरज खटीक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।