पर्यावरण दिवस पर हुई दौड़ और बच्चों ने बनाए 3डी प्रोजेक्ट

लेते हैं कसम वृक्ष लगाएंगें हम से गूंजा स्टेडियम
डिप्टी कलेक्टर पराग जैन ने पर्यावरण दौड़ को दिखाई झण्डी

भिण्ड, 06 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मप्र जन अभियान परिषद और किशोरी स्पोट्र्स क्लब के सयुंक्त तत्वावधान में सुबह एमजेएस कॉलेज के राजीव गांधी स्टेडियम में पर्यावरण दौड़ (रन फॉर नेचर) का आयोजन किया गया। जिसमें सीनियर तथा जूनियर बालक-बालिका और मिनी बालक वर्ग के लिए दौड़ कराई गई। किशोरी स्पोट्र्स क्लब के बालक बालिकाओं ने पेंटिंग तथा 3डी प्रोजेक्ट के जरिए पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर पराग जैनने पर्यावरण से संबंधित खिलाडिय़ों की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। वहीं राधेगोपाल यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। आभार जन अभियान परिषद के शिवप्रताप सिंह ने व्यक्त किया। अंत में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया और पेंटिंग और 3डी प्रोजेक्ट बनाने वाले बालक-बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया। जिसमें अंकित यादव के अलावा वैष्णवी मुद्गल, गौरी शर्मा, मृत्युंजय शर्मा, हार्दिक यादव, दिव्यांश शर्मा, आयुषी को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर न्यायिक कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष बादशाह गुर्जर, एडवोकेट राजीव यादव, बदन सिंह बघेल, निश्चल यादव, विजय यादव, राजेश यादव, मीत सिंह भदोरिया, प्रशांत राजपूत, चरण सिंह राजावत, महेश्वर यादव, अमन राजावत, अंकित राजावत, अंकुश यादव, शिखर दुबे आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।