गरीब एवं किसान कल्याण के लिए केन्द्र और राज्य सरकार ने किसानों के खाते में डाली सम्मान निधि

भिण्ड, 31 मई। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मण्डल मेहगांव द्वारा हितग्राही सम्मेलन का आयोजन नगरीय प्रशासन मंत्री ओपीएस भदौरिया के निज निवास पर किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुधा राठौर एवं विशेष अतिथि के रूप में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ममता भदौरिया, भाजपा मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भदौरिया, भारत सिंह रिंकू भदौरिया, श्रीमती बबली तोमर, रामशेष शर्मा, राजेश त्यागी, राजेश व्यास, भगवती थापक, गुड्डी जाटव मौजूद थे। अध्यक्षता किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष सुमित उपाध्याय सोनू ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। इसके बाद किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुधा राठौर ने कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार एवं केन्द्र की मोदी सरकार ने गांव, गरीब, किसान, युवा के कल्याण के लिए कई लाभकारी योजनाएं शुरू की हैं, जिससे आम आदमी के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। आज हमें खुशी है कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले हितग्राहियों का हमारी पार्टी द्वारा सम्मान किया जा रहा है, हमें अपनी बात हितग्राही तक पहुंचाने का एक माध्यम मिला है। कार्यक्रम का सफल संचालन कालीचरण शाक्य एवं अंत में आभार किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष सुमित उपाध्याय सोनू ने व्यक्त किया।