जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष का हुआ आरक्षण

भिण्ड, 25 मई। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देशन में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष भिण्ड में आरक्षण की कार्रवाई संपन्न हुई। जिसमें जिला पंचायत सदस्य के वार्ड आरक्षण एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष का आरक्षण निम्नानुसार हुआ।

जिला पंचायत का वार्ड आरक्षण

वार्ड 1 बाराकलां- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 2 कनावर- अनारक्षित, वार्ड 3 पाण्डरी- अनारक्षित, वार्ड 4 अटेर- अनारक्षित, वार्ड 5 सूरपुरा- अनारक्षित महिला, वार्ड 6 जवासा- अनारक्षित महिला, वार्ड 7 पावई- अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड 8 मेंहदा रौन- अनारक्षित महिला, वार्ड 9 मछण्ड- अनारक्षित महिला, वार्ड 10 वैशपुरा- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 11 असवार- अनारक्षित, वार्ड 12 अंधियारी नं.2- अजा महिला, वार्ड 13 सुकाण्ड- अनारक्षित महिला, वार्ड 14 दोनियापुरा- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 15 कन्हारी- अजा, वार्ड 16 धनौली- अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड 17 अमायन- अनारक्षित महिला, वार्ड 18 एण्डोरी- अजा महिला, वार्ड 19 विरखड़ी- अजा, वार्ड 20 चितौरा- अजा महिला, वार्ड 21 बड़ेरा मौ- अनारक्षित।

जनपद पंचायत अध्यक्ष का आरक्षण

भिण्ड- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, मेहगांव- अजा महिला, रौन- अन्य पिछड़ा वर्ग, लहार- अनारक्षित महिला, अटेर- अनारक्षित महिला, गोहद- अनारक्षित।