पीडि़त परिवार से मुलाकात कर शासन से मृतकों को 10 और घायलों को पांच लाख देने की मांग की
भिण्ड, 22 अप्रैल। अटेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रिदोली से नागौर जा रही बारात ट्रेक्टर-ट्रॉली नहर में गिर जाने से चार लोगों की मृत्यु हो गई थी। उनकी मृत्यु पर अटेर के पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने मृतकों के परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और उन्हें घटना पर ढंढास बधाया। पीडि़त परिवार से मुलाकात के दौरान कटारे ने सरकार और प्रशासन से मांग की घटना बहुत ही बड़ी हृदय विदारक है। इसलिए सरकार को मृतकों के परिवारजनों को 10 लाख और घायलों को पांच लाख रुपए देने की मांग करता हूं। प्रशासन को तुरंत कार्रवाई कर सहायता प्रदान करनी चाहिए।
मुख्यमंत्री चौहान ने सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया
भिण्ड। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भिण्ड जिले में हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। गत दिवस ट्रेक्टर-ट्राली पलटने से हुई इस दुर्घटना में दो बच्चों की भी मृत्यु हुई है। घायल लोगों का उपचार गोहद के अस्पताल में चल रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने दुर्घटना में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना और शोकाकुल परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है।