बघेल समाज ने एशियन पैरा चैंपियनशिप 2022 के अंतर्राष्ट्रीय विकलांग खिलाडिय़ों का किया प्रतिभा सम्मान

भिण्ड, 03 अप्रैल। बघेल समाज द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग खिलाडिय़ों का किया प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम के साथ एक पैंडल खिलाडिय़ों को बघेल समाज द्वारा दिया गया। जिससे भविष्य मै और भी खिलाडिय़ों को खेल सामग्री के आभाव में वंचित ना रहना पड़े। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधीश डॉ. सतीश कुमार एस एवं विशिष्ट अतिथि एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान रहे। अन्य अथिति के रूप में किशोरी क्लब के संरक्षक राधेगोपाल यादव, आजाद अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष बदन सिंह बघेल, सौरभ बघेल राज्य सचिव विकलांग बल मप्र रहे।


कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने दिव्यांग खिलाडिय़ों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में समस्त दिव्यांग साथियों का स्वागत एवं सम्मान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया।
कर्यक्रम के पदक विजेता पूजा ओझा राजवीर बघेल, गजेन्द्र भदौरिया, जिर्राज बघेल, अवधेश सिंह, नरेन्द्र बघेल, नीरज यादव रहे। बघेल समाज के शिक्षक महेश सिंह बघेल, सुनील बघेल, मनोज बघेल, वीरेन्द्र सिंह, अजय कुमार, संजीव सिंह, विनोद सिंह, मोहर सिंह, मेघनाथ, अभिलाख बघेल, देवेन्द्र, ललिता आदि बघेल समाज के गणमान्यजन उपस्थिति रहे।