भिण्ड, 06 मार्च। न्यू मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन संघ भिण्ड के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व एनपीएस प्राप्त सभी विभागों के शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों ने संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष धीरज शुक्ला, चंबल संभाग अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह सेंगर, महिला प्रकोष्ठ से जिलाध्यक्ष ऊषा दीक्षित एवं प्रदेश आईटी सेल प्रभारी अंजू शर्मा के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाल करने हेतु बड़ी संख्या में एकत्रित होकर मप्र शासन के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा कि हमारी बात लगातार चल रही है, ओल्ड पेंशन बहाली पर गंभीरता से विचार करेंगे, हमारी सरकार कर्मचारी हितैषी है। शासन के बजट का बड़ा हिस्सा शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को दिया जाता है। भिण्ड विधायक संजीव सिंह कुशवाहा संजू ने भी पुरानी पेंशन बहाल करने हेतु सहमति जताई। संभागीय अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह सेंगर ने कहा कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री ने 31 प्रतिशत डीए की घोषणा की है, उसी प्रकार वे पुरानी पेंशन बहाल भी करेंगे ऐसी हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है। महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ऊषा दीक्षित ने सहकारिता मंत्री से कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आप हम महिलाओं को पुरानी पुरानी पेंशन बहाल कर हमारे बुढ़ापे का सहारा में वापस कर दीजिए।
इस अवसर पर अंजू शर्मा, क्षमा मिश्रा, गीता प्रजापति, जिलाध्यक्ष पटवारी संघ राघवेन्द्र तोमर, जिला सह सचिव मयंक खंडेलवाल, मीडिया प्रभारी अमित भारद्वाज, जनशिक्षक विनीत राजौरिया, अश्वनी तिवारी, शंभू सिंह, राजेश थापक, अमित शर्मा, अशोक चौहान, रामकुमार तिवारी, धीरेश दुबे, नवीन कुमार, सुरेन्द्र बघेल, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, विजय बहादुर रायपुरिया, प्रभात राजावत, बसंत शर्मा, साकेत एवं भिण्ड जिलाध्यक्ष गगन शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में सभी विभागों के एनपीएस कर्मचारी एवं अधिकारी सम्मिलित हुए और सभी ने एक ही मांग की कि हमारी पुरानी पेंशन जल्द से जल्द बहाल की जाए।







