युवामोर्चा ने पुलवामा हमले में शहीद जवानों को दी श्रृद्धांजलि

भिण्ड, 15 फरवरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने 14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रृद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह भी उपस्थित भी रहे।
विक्रांत कुशवाह ने बताया कि पुलवामा हमले में हमारे 40 जवान शहीद हो गए थे। देश की रक्षा में सदैव दिन रात एक करके जो लोग हमें खुली हवा की जिंदगी दे रहे थे। आज हम सबको उन्हें याद करने का समय है। कार्यक्रम के दौरान युवामोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आकाश पुरोहित, गिरजेश सैंथिया, युवा नेता अश्वनी त्यागी, प्रदीप परमार, धर्मेन्द्र गुर्जर, रजत मुदगल, रिशव भदौरिया, सर्जन नरवरिया, प्रमोद गुर्जर, रंजीत भदौरिया, रामू राठौर, अनुज भदौरिया आदि लोग उपस्थित रहे।