घर घर चलो कांग्रेस के अभियान का मौ में हुआ शुभारम्भ

भिण्ड, 02 फरवरी। मप्र कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड के अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह के निर्देशन में मौ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा घर-घर चलो अभियान का शुभारंभ मौ नगर के वार्ड क्र.तीन से किया गया। कार्यक्रम में मौके पर उपस्थित लोगों को मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा किए गए सराहनीय कार्य विभाग योजना के 51 हजार रुपए किए जाने, वृद्धावस्था पेंशन 300 से बढ़ाकर 600 करने और एक हजार गौशाला का निर्माण मप्र में कराए जाने, किसानों को आर्थिक राहत पहुंचाने के लिए एक लाख तक के कर्जे माफ करने जैसी तमाम सारी जनहित की लाभकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। इस अवसर पर 50 नए लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाकर उन्हें कांग्रेस में जोड़ा गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजीव कौशिक, लुहारपुरा मंडलम अध्यक्ष रामेश्वर यादव, मौ मण्डलम अध्यक्ष इकबाल खान पठान, सेक्टर अध्यक्ष देवेश, सेक्टर अध्यक्ष इरशाद खान, राममिलन यादव, अशोक यादव आदि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।