संचालनालय लोक अभियोजन मप्र भोपाल ने किया गणतंत्र दिवस का आयोजन

प्रभारी संयुक्त संचालक अभियोजन अजय सिंह भंवर ने किया ध्वजारोहण

भोपाल, 26 जनवरी। लोक अभियोजन संचालनालय मप्र द्वारा देश का 73वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम प्रभारी संयुक्त संचालक लोक अभियोजन अजय सिंह भंवर द्वारा किया गया। संयुक्त संचालक ने संचालक लोक अभियोजन अनवेश मंगलम की ओर से सभी अभियोजन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपसंचालक अभियोजन सुशील कुमार जैन, सहायक संचालक शैलेन्द्र शर्मा, अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्रीमती वंदना परते, सहायक संचालक उदयभान रघुवंशी, एडीपीओ अमित कुमार शुक्ला, एडीपीओ रामकुमार खत्री एवं संचालनालय के कर्मचारीगण सम्मिलित हुए। यह जानकारी लोक अभियोजन जनसंपर्क अधिकारी भोपाल संभाग मनोज त्रिपाठी ने दी।