दंदरौआ धाम में धूमधाम से मनाया गया रामदास महाराज का जन्मोत्सव

-श्रद्धालुओं ने फलों और मिष्ठान से किया तुलादान, महाराज जी ने किया पौधारोपण

भिण्ड, 05 नवम्बर। जिले के दंदरौआ धाम में गुरुवार को 1008 महामण्डलेश्वर महंत रामदास महाराज का जन्मोत्सव भक्तों द्वारा बड़ी धूमधाम से श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भक्तों ने फलों और मिठाइयों के साथ तुलादान किया। समाजसेवी प्रमोद चौधरी ने महाराज जी को वस्त्र और फल भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव ने महाराज को फूलों का गुलदस्ता भेंटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही महाराज ने शॉल और स्मृति चिन्ह बैठकर दोनों अधिकारियों को आशीर्वाद दिया।

महाराज ने अपने जन्मदिन पर धाम परिसर में पौधारोपण किया। इस मौके पर यज्ञाचार्य रामेश्वर दयाल भारद्वाज एवं मीरा कॉलोनी भिण्ड के श्रद्धालुओं द्वारा रामार्चा महायज्ञ का आयोजन किया गया। भगवान राम का अभिषेक किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए मन्दिर परिसर में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन में महंत कालिदास महाराज, राजेश पुजारी रतनगढ़ माता, एसडीएम मेहगांव नवनीत शर्मा, एसडीओपी संजय कोच्छा, तहसीलदार राजकुमार नागोरिया, दिलीप सिंह भदौरिया, समाजसेवी अशोक भारद्वाज, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया, एमएल दौलतानी, रामवरन पुजारी, एडवोकेट विनोद दीक्षित, रामहरी शर्मा एडवोकेट, भगवती शुक्ला, जलज त्रिपाठी, पवन शास्त्री, राजेन्द्र दद्दा, रामनिहोर जोशी, रामकुमार बौहरे, नरसी दद्दा सहित हजारों भक्तों ने जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया गया।