प्रभार मंत्री पटेल की माताजी के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया शोक

भिण्ड, 01 अक्टूबर। मप्र सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण तथा भिण्ड जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल की माताजी यशोदा पटेल के निधन पर भारतीय जनता पार्टी ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दे एवं परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
शोक व्यक्त करने वालों में मंत्री राकेश शुक्ला, भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, सांसद संध्या राय, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश सिंह चतुर्वेदी, प्रदेश मंत्री केशव सिंह भदौरिया, विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह एवं अम्बरीश शर्मा गुड्डू, जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, पूर्व सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद, डॉ. रामलखन सिंह एवं अशोक अर्गल, पूर्वमंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया एवं ओपीएस भदौरिया, पूर्व विधायक मथुरा प्रसाद महंत एवं रणवीर जाटव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट, वीरेन्द्र सिंह राणा, संजीव कांकर, मायाराम शर्मा एडवोकेट, डॉ. रमेश दुबे, रोमेश महंत, रामकुमार महाते, कृष्णाकांता तोमर, पूर्व जिला अध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया, कोकसिंह नरवरिया, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक आनंद बरुआ एडवोकेट, राममिलन शर्मा एडवोकेट, अमृतपाल सिंह बघेल एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष अनिल कटारे, उपेन्द्र शर्मा, उपेन्द्र राजैरिया, सत्येन्द्र सिंह भदौरिया, राघवेन्द्र सिंह भदौरिया, अनिल कुशवाह, राजेन्द्र सिंह तोमर, जिला महामंत्री धीर सिंह भदौरिया, मनोज अनंत एवं कमल शर्मा, जिलामंत्री राधाकृष्ण शर्मा, डॉ. तरुण शर्मा, बजरंग सिंह भदौरिया, पिंकी शर्मा, रश्मि खटीक, फरेन्द्र सिंह सिकरवार, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आभा जैन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशफाक खान शामिल हैं।