मिशन कर्मयोगी अंतर्गत जिले के टॉप-10 अधिकारी-कर्मचारियों को किया जाएगा पुरुस्कृत : कलेक्टर

– प्रत्येक लोक सेवक को न्यूनतम 02 प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य
– कलेक्टर द्वारा आगामी टीएल बैठक में की जाएगी समीक्षा
– तकनीकी समस्या के निराकरण हेतु शुरू किया गया वर्चुअल हेल्पडेस्क

भिण्ड, 18 सितम्बर। भारत शासन द्वारा मिशन कर्मयोगी के तहत एक ऑनलाईन प्लेटफार्म तैयार किया गया है जिसमें व्यक्ति विकास, तकनीकी कौशल, वित्तीय प्रबंधन, दैनिक दिनचर्या के साथ-साथ शासकीय योजनाओं, अभियानों आदि का डिजिटल प्रस्तुतीकरण दिया गया है। उक्त पोर्टल जिसे ‘आईजीओटी कर्मयोगी’ के नाम से लॉगिन किया जा सकता है। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार इस पोर्टल पर 15 सितंबर सोमवार को सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव द्वारा सभी लोक सेवकों को उनकी रुचि के अनुसार कोर्स करने हेतु प्रेरित किया गया। 15 से 21 सितंबर तक मनाए जाने वाले सीखो सप्ताह के तहत आईजीओटी पोर्टल पर विभिन्न कोर्स किए जाने हेतु शासन स्तर से निर्देश भी प्रसारित किए गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि जिन लोक सेवकों द्वारा उक्त पोर्टल पर विभिन्न विषयों पर सर्वाधिक प्रशिक्षण लिया जाएगा, ऐसे टॉप-10 अधिकारी-कर्मचारियों को पुस्कृत किया जाएगा। आगामी टीएल बैठक में इसकी समीक्षा की जाएगी।
कलेक्टर श्रीवास्तव ने सभी विभाग अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उक्त पोर्टल पर प्रशिक्षण लेने हेतु उनके अधिनस्थ कर्मचारियों को प्रोत्साहित करें, क्योंकि उक्त पोर्टल पर न केवल शासकीय कार्य कुशलता के प्रशिक्षण हैं बल्कि व्यक्तिगत विकास हेतु भी उन्नत प्रशिक्षण के वीडियो उपलब्ध हैं। प्रत्येक लोक सेवक को न्यूनतम 2 प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई लोक सेवक अतिरिक्त प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, तो वह स्वेच्छा से अपनी रुचि के अनुसार उपलब्ध मॉड्यूल चुन सकते हैं।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड एवं जिला नोडल अधिकारी ‘आईजीओटी कर्मयोगीÓ सुनील दुबे के मार्गदर्शन में वरिष्ठ प्रशिक्षक ई-दक्ष केन्द्र भिण्ड चेष्टा जैन द्वारा सभी अधिकारी-कर्मचारियों को उक्त पोर्टल के संबंध में उक्त पोर्टल का लाईव प्रशिक्षण दिया गया तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभियान में सहयोग हेतु प्रेरित किया गया। फिर भी अगर किसी लोक सेवक को प्रशिक्षण की आवश्यकता है तो ई-दक्ष केन्द्र में 15 से 19 सितंबर तक सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक अभियान संबंधी प्रशिक्षण वरिष्ठ प्रशिक्षक द्वारा दिया जा रहा है। जिला ई-गवर्नेंस और एनआईसी भिण्ड द्वारा आईजीओटी पोर्टल पर तकनीकी समस्या के निराकरण हेतु 15 से 19 सितंबर तक एक वर्चुअल हेल्पडेस्क शुरू किया गया है। जिन लोक सेवकों को तकनीकी समस्या आ रही है, वो इस हेल्पडेस्क के माध्यम से निराकरण कर सकते हैं।