प्रधानमंत्री मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र-समाजसेवा एवं विकसित और समृद्ध भारत के नवनिर्माण के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है : भदौरिया

प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व से राष्ट्र को मिली नई दिशा : नरवरिया
– भाजपा जिला कार्यालय पर प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का हुआ लोकार्पण

भिण्ड, 18 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के संगठनात्मक कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वे जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के निमित्त भाजपा जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी पर आकर्षक प्रदर्शनी का उद्घाटन पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं पूर्व संभागीय संगठन मंत्री केशव सिंह भदौरिया ने फीता काटकर किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित जिला स्तरीय प्रदर्शनी का अवलोकन कर एक-एक होर्डिंग-पोस्टर पर उनके व्यक्तित्व को जाना।
भाजपा प्रदेश मंत्री केशव सिंह भदौरिया ने प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित और समृद्ध भारत, राष्ट्र और समाजसेवा तथा गरीब, मजदूर, युवाओं महिला और किसान के विकास की नई इवारत लिखते हुए भारत की 140 करोड़ जनता को गौरवान्वित किया है। उनके व्यक्तित्व पर लगी प्रदर्शनी में हर बिन्दु पर उनकी जीवन की कहानी के अंश, विचार एवं सिद्धांत पूर्ण रूप से समर्पित हैं। जिसका प्रचार प्रसार भी करना हम सब पार्टी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण दायित्व है। यह प्रदर्शनी जिला कार्यालय पर दो अक्टूबर गांधी जयंती तक लगी रहेगी। इसमें अधिक से अधिक लोग आएं और मोदी जी की प्रदर्शनी को देखने के लिए उन्हें जागरुक बनाएं।

भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का व्यक्तित्व और कृतित्व और उनका विचार राष्ट्र के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहा है। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में 2 अक्टूबर तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर कार्यक्रमों को प्रभावी गति के साथ संपन्न कराने में मुख्य भूमिका रही है। अधिक से अधिक लोग पार्टी कार्यालय पर आकर प्रदर्शनी को देखें, जिसका प्रचार-प्रसार हर वार्ड में हो, कार्यकर्ता अपनी अहम जिम्मेदारी निभाएं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री के कार्यकाल से लेकर गुजरात के विकास एवं प्रधानमंत्री के कार्यकाल की उनके सेवा भाव के सभी विन्दु पोस्टर पर आधारित हैं। अच्छी पेंटिंग के साथ उनके जीवन की एक-एक कहानी को दर्शाया गया है। कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री धीरसिंह भदौरिया ने प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य पार्टी के वरिष्ठ नेता मायाराम शर्मा एडवोकेट, डॉ. रमेश दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया, राजेन्द्र शर्मा राजे, शैलेन्द्र सिंह कुशवाह, कृष्णकांता तोमर, जण्डेल सिंह कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, शिवराज सिंह यादव, जिला महामंत्री मनोज अनंत, जिला मत्रियों में डॉ. तरुण शर्मा, पिंकी शर्मा, शिवप्रताप सिंह राजावत, राधाकृष्ण शर्मा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. शिवकुमार राजौरिया, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आभा जैन, उमा कुशवाह, मण्डल अध्यक्ष प्रिंस दुबे, शेरू पचौरी, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राकेश सिंह राजावत दीपू, भाजयुमो के जिला महामंत्री अतिराज सिंह नरवरिया, सुनील दुबे, शेखर खटीक, रोहित शाक्य, राजीव उपाध्याय, अवधेश सिंह भदौरिया, डॉ. रामकुमार शाक्य, कौशलेन्द्र सिंह कुशवाह, नरसिंह तामगार, वैभव सिंह कुशवाह, सुनील बाल्मीकि, संदीप पाराशर, सोनू यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।