भिण्ड, 18 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के तहत गोहद नगर पालिका द्वारा गोहद चौराहा गोहद रोड पर पौधारोपण कार्यक्रम भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य के आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष कल्याण सिंह तोमर, विवेक जैन, राजकुमार तोमर, विकास जैन, धर्मेन्द्र गुर्जर, मदन श्रीवास, लाखन गुर्जर, सीएमओ गोहद सुरेन्द्र शर्मा उपस्थित थे।
जिला कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन 19 को
भिण्ड। जिला शहर व ग्रामीण कांग्रेस कमेटी द्वारा खाद, बिजली, पानी, बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी, बेसहारा पशुओं, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, भाजपा सरकार में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ एवं सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर 19 सितंबर को दोपहर 2.30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर पर एकत्रित होकर प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम कलेक्टर भिण्ड को ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रदर्शन व ज्ञापन का नेतृत्व ग्रामीण जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल व शहर जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी करेंगे। जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि धरना प्रदर्शन में जिला के सभी कांग्रेस विधायक,पूर्व विधायक व अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहेंगे।