मौ में कार्यकर्ताओं ने सेवा और समर्पण दिवस के रूप में मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

भिण्ड, 17 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी मण्डल मौ द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 75वां जन्म दिवस सेवा और समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा पखवाड़े के तहत पहले कई बूथों पर स्वच्छता अभियान चला ओर, नगर मौ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर अस्पताल में स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मौ में मरीज को फल वितरण किया गया। इसके बाद ‘एक पेड़ मां के नामÓ अभियान के तहत अस्पताल प्रांगण में पौधारोपण किया।
हम सब कार्यकर्ताओं के लिए ये गौरव की बात है कि हमें और हमारे देश को नरेन्द्र मोदी जैसे कर्म योगी का नेतृत्व मिला है। आज मोदी जी ने भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है, हमें पूरा विश्वास है कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत देश जल्दी ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बनेगा और उनके कुशल नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान, युवा उन्नति के पथ पर अग्रसर हैं। हम सब कार्यकर्ता उनकी हम भी आयु की कामना करते हैं कि मोदी जी ऐसे ही देश की सेवा अनवरत जारी रखें।
इस अवसर पर बिजेन्द्र सिंह चौहान, मर्जाद सिंह सिंह यादव, बीरेन्द्र सिंह यादव, फरेन्द्र सिंह सिकरवार, रामअख्तियार सिंह गुर्जर, जगत सिंह कुशवाह, पंकज सिंह कुशवाह, गोपाल सिंह कुशवाह, मटरू शर्मा, प्रमोद यादव, बकील सिंह यादव, बनवारी कुशवाह, मेहबूब खान, रामनिवास सिंह यादव, अमजद खान, रघुराज सिंह गुर्जर, सुल्तान मौर्य, रामू कुशवाह, बबलू राणा, संजय गुर्जर, लोकेन्द्र सिंह चौहान, ध्यानेन्द्र सिंह गुर्जर, बेताल सिंह कुशवाह, अशोक गोयल, धर्मवीर चौबे, आगम जैन, कोमल यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।