– जांच के उपरांत मकान मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज
भिण्ड, 24 सितम्बर। मेहगांव थाना क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्र.सात मेहगांव में एक साल पूर्व मकान की पुताई करते समय गिरने हुई मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपी मकान मालिक के विरुद्ध धारा 304ए भादंवि के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।
मेहगांव थाने में पदस्थ सउनि अशोक तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 21 सितंबर 2023 को मजदूर सुभाष कुमार शर्मा वार्ड क्र.सात हनुमान रोड मेहगांव निवासी जयपाल सिंह पुत्र सोबरन सिंह नरवरिया उम्र 42 साल के मकान में ड्रम पर खडे होकर पुताई कर रहा था, तभी वह ड्रम से नीचे सडक पर गिरकर घायल हो गया। उसे उपचार हेतु बिरला अस्पताल ग्वालियर में भर्ती कराया गया था, जहां तीन अक्टूबर 2023 को मृतक सुभाष कुमार शर्मा की मृत्यु हो गई थी।