दबोह मण्डल के कार्यकर्ताओं का मिहोनी में बृहद सम्मेलन आयोजित
भिण्ड, 26 अप्रैल। दबोह क्षेत्र के मिहोनी माता मन्दिर पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी दबोह मण्डल के कार्यकर्ताओं का एक बृहद सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें सर्व प्रथम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्यय के छायाचित्र पर दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक रसाल सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक चौधरी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हरि चिकवा ने किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक रसाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का दर्द मेरा दर्द है, मैं अपने कार्यकर्ता के साथ खड़ा रहूंगा, आप मेरे लिए सर्वोपरि हो। उन्होंने कहा कि आप मण्डल से लेकर बूथ तक भाजपा को मजबूत करें कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता हैं।
मुख्य अथिति बतौर अशोक चौधरी ने कहा कि 30 साल से कार्यकर्ताओं के संघर्ष का ही नतीजा है। आज लहार विधानसभा क्षेत्र में 55 हजार बोट आए हैं। वह कार्यकताओं की दम पर ही आए हैं। अब मेरे किसी कार्यकर्ताओं को अकारण कोई भी परेशान नहीं कर सकता है। कार्यकताओं में मत भेद तो हो सकते हैं, परंतु मन भेद नहीं होने चाहिए। हम लोग पूरी तरह से तैयार होकर हमे 2023 के चुनाव में लहार में कमल खिलाना है। कार्यकर्ताओ में थोड़ी परिवर्तन की आवश्यकता है। आप अपनी अपनी महत्वाकांक्षाओं को त्याग कर कार्य करें, कार्यकर्ता आगे आने वाले भविष्य के लिए पूरी ताकत के साथ रसाल सिंह की नेतृत्व में काम करें।
मंचासीन नेताओ में योगेन्द्र सिंह पप्पू, भगवान नायक, असवार मण्डल अध्यक्ष अनूप त्यागी, दबोह मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र उपाध्याय, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संतोष बोहरे, हरिबाबू शर्मा निराला, संतोष राजपूत, पूर्व सरपंच बरूआ, सतेन्द्र राजपूत, महेश मिश्रा पूर्व सरपंच मिहोनी, उमाकांत ब्यास, रामलोचन शर्मा, कैलाश मडया, दबोह मण्डल महामंत्री रावसहाव गुर्जर, रविन्द्र चिकवा, कुलदीप यादव, संदीप उदेनिया, हृदेश नायक, राजा यादव, धर्मेन्द पाठक, सुशील गोस्वामी, पूर्व मंडल महामंत्री जसवंत दोहरे, अमन गोस्वामी, हरिश्चन्द्र तिवारी, राहुल गुर्जर, लालता कुशवाह, संजीव यादव, दिनेश सिंह, सुनील, हववर सिंह, नीलेश सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, काजू राजपूत, धमेन्द्र पाल, रामसिया पाल, मुनेश सरपंच बरई सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।