भिण्ड, 23 मार्च। भाजपा के लोकप्रिय नेता व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अम्बरीश शर्मा गुड्डू भैया ने देवानंद नायक की भाजपा में घर वापसी की विगत कुछ समय से नाराज थे। परिणामस्वरुप अन्य दल साथ चले गए थे।
गौरतलब है कि देवानंद नायक बजरंग दल के पूर्व संयोजक, भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल के संयोजक एवं मीडिया प्रभारी जैसे अनेक दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। भाजपा नेता अमरीश शर्मा द्वारा नायक को भगवा पट्टी ओढ़ा कर भाजपा में शामिल किया। भाजपा में नायक की वापसी पर सभी मित्रों और शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी। असवार मण्डल के भाजपा कार्यालय मंत्री देवेन्द्र त्यागी ने नायक को दी बधाई।