मौ में देश के शहीदों को किया नमन

भिण्ड, 23 मार्च। विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं, पत्रकारों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्रानों की आहुति देने वाले मां भारती के चरणों में अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले महान क्रांतिकारी वीर सपूत अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहादत दिवस पर शत-शत नमन किया। अमर शहीदों को श्रृद्धासुमन अर्पित करने वालों में कांग्रेस नेता केशव देसाई, नन्हेराजा सिंह गुर्जर, देवेन्द्र सिंह गुर्जर, आजादनवी कुरैशी, इकबाल पठान, राजीव कौशिक, धर्मेन्द्र यादव बाबा, संजीव यादव, जाहिद खां, मनोहर सिंह गौर, अवधेश प्रजापति, रामेश्वर सिंह यादव, रामनिवास सोनी, आलोक मिश्रा, अजीत जैन, जागेश यादव, दिनेश राठौर, भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, पूर्व नप अध्यक्ष मर्याद सिंह यादव, भाजपा उपाध्यक्ष रामअख्त्यार सिंह गुर्जर, महामंत्री सुल्तान सिंह मौर्य, महेन्द्र सिंह परिहार, मंत्री डॉ. बेताल सिंह गौड़, अशोक गोयल, राजेश कुशवाह, बकील सिंह यादव, सरपंचगण नावल सिंह कुशवाह, रामनरेश कुशवाह एवं मिश्रीलाल कुशवाह, डॉ. जयसिंह कुशवाह, गोलू चौहान, कमल सिंह मिस्त्री, रमेश राठौर पत्रकार, हीरासिंह यादव, सत्येन्द्र यादव आदि प्रमुख हैं।