भिण्ड, 23 जनवरी। श्री 1008 आदिनाथ दिगंबार जैन चैत्यालय मन्दिर में विराजमान गणाचार्य विराग सागर महाराज ससंघ एवं मेडिटेशन गुरू विहसंत सागर महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे जिलाधीश सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान, जिला पंचायत सीईओ जेके जैन अपनी पत्नी गीता जैन, पुत्री अनीशा जैन, अनायता जैन सहित गणाचार्य विराग सागर महाराज से कुशल क्षेम पूछा और उनके चर्या के बारे में जानकारी ली। तभी आचार्यश्री ने उन्हें जैन दर्शन की पुस्तक, अहिंसा व्यसन मुक्ति, शाकाहार, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान की पुस्तकें भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर आचार्यश्री ने कहा कि आप सभी के सहयोग से जैन दर्शन का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ कार्यक्रम बहुत अच्छे एवं शासन की गाइड लाइन के अनुसार सम्पन्न हुआ, जिसमें सभी श्रावकों ने अपने मुख पर मास्के लगाकर शासन के नियमों का पालन किया।
वहां पर विराजमान विहसंत सागर महाराज ने कहा कि हमारे गुरुवर द्वारा पिछले कई वर्षों से चलाए जा रहे अहिंसा व्यसन मुक्ति शाकाहार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्वच्छता अभियान के अंतर्गत पूरे भारत वर्ष में लगभग 30 लाख लोगों को इस अभियान से जोड़कर जन कल्याण किया जिसमें संस्कृति युवा संस्थों के द्वारा 29 दिसंबर 2021 को दुबई में आयोजित कार्यक्रम में गणाचार्य विराग सागर महाराज को भारत गौरव अवार्ड से सम्मायनित किया गया। यह संस्था पिछले 20 वर्षों से भारतीय संस्कृति को संपूर्ण विश्व में विकसित करने हेतु कार्य कर रही है। इसी श्रृंखला में वर्ष 2012 से संपूर्ण विश्व में प्रतिभा संपन्न कार्य किए, उन्हें भारत गौरव अवार्ड द्वारा सम्मानित किया गया है। अभी तक यह आयोजन ब्रिटिश पार्लियामेंट लंदन एवं यूनाइटेड नेशनल में आयोजित होता रहा। इस बार उक्त आयोजन दुबई में आयोजित किया गया, उसमें गणाचार्य के स्थाान पर उनके प्रतिनिधि मण्डल को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह गोल्ड मेडल एवं शाल आदि प्रदान कर सम्मानित किया। दुबई में पहली बार दिगंबर संत को यह सम्मान मिला है। तत्पश्चात अतिथियों का सम्मान रविसेन जैन, दिनेश जैन, मनोज जैन, चक्रेश जैन, अमित जैन, अशोक महामाया, सुनील शक्कर वाले आदि ने सम्मान किया।